हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद आज (17 अक्टूबर 2024) भारतीय जनता पार्टी (BJP) तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी पर एक बार फिर से आलाकमान ने भरोसा जताया है। आज (17 अक्टूबर) नायब सिंह सैनी दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी को पंचकुला में विधायक दल का नेता चुना गया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। इसके बाद केंद्रीय गृह अमित शाह के साथ नायब सैनी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला में होगा।