Haryana Chunav Results 2024: हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती अपने अंतिम दौर में है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सभी अनुमानों को गलत साबित करते हुए लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाती दिख रही है। हरियाणा चुनाव में इस बार कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें 464 निर्दलीय और 101 महिलाएं भी शामिल थीं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी को कुल 48 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस के खाते में 37, भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के खाते में 2 और निर्दलीयों के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं। जबकि दूसरी ओर जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) खाता भी नहीं खोल पाई।
