Get App

Haryana Election Result 2024: 'गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है': हरियाणा में BJP की हैट्रिक पर बोले पीएम मोदी

Haryana Assembly Election Result 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि आज हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसा करके भगवा पार्टी ने 10 साल की सत्ता विरोधी लहर और एग्जिट पोल को भी झुठला दिया, जिसमें विपक्षी कांग्रेस की भारी जीत का अनुमान लगाया गया था

Akhileshअपडेटेड Oct 08, 2024 पर 8:55 PM
Haryana Election Result 2024: 'गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है': हरियाणा में BJP की हैट्रिक पर बोले पीएम मोदी
Haryana Election Result 2024: कांटे के सीधे मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी मुख्य विपक्षी कांग्रेस पर भारी पड़ी

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रंचड जीत के बाद दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया। फिर कमल-कमल कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है।

बता दें कि बीजेपी ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भगवा पार्टी ने 48 सीट पर जीत दर्ज की। इससे पहले, बीजेपी ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीट जीतकर पहली बार अपने बूते हरियाणा में सरकार बनाई थी। साल 2019 के चुनाव में उसे 40 सीट मिली थी।

पीएम मोदी ने कहा, "हम सबने सुना है कि 'जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा। हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "आज नवरात्रि का छठा दिन है। मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। मां कात्यायनी शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हम सभी को आशीर्वाद दे रही है।"

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा की ये जीत कार्यकर्ताओं के अथाह परिश्रम का परिणाम है। हरियाणा की ये जीत नड्डा जी और हरियाणा की टीम के प्रयासों की जीत है। हरियाणा की ये जीत नम्र-विनम्र हमारे मुख्यमंत्री जी के कर्तव्यों की भी जीत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें