Haryana New CM Oath Ceremony: हरियाणा में नायब सिंह सैनी ही फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नायब सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता चुने गए हैं। विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित विधायकों की बुधवार (16 अक्टूबर) को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में हिस्सा ले रहे विधायकों ने नायब सिंह सैनी के नाम पर अपनी सहमति जताई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल थे। खुद अमित शाह ने सैनी के नाम की घोषणा की।