हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बहुमत हासिल कर लिया था। इस बीच ज (28 नवंबर 2024) झारखंड को नया मुख्यमंत्री मिनले वाला है। हेमंत सोरेन आज सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। वो रांची में चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इस बार हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें सीएम होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी सहित INDIA ब्लॉक के कई दिग्गज शामिल होने जा रहे हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। वहीं शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए रांची में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
