Get App

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: जेएमएम ने BJP के संकल्प पत्र को 'झूठ, लूट और ठग पत्र' बताया

जेएमएम के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में लाभार्थियों को हेमंत सोरेन सरकार की मैया सम्मान योजना के तहत 2,500 रुपये मिलेंगे, जबकि बीजेपी की गोगो दीदी स्कीम के तहत 2,100 रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने भी बीजेपी के संकल्प पत्र को फ्रॉड पत्र करार दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2024 पर 8:52 PM
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: जेएमएम ने BJP के संकल्प पत्र को 'झूठ, लूट और ठग पत्र' बताया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 3 नवंबर को कहा कि राज्य में घुसपैठ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों की वजह से बढ़ी है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बीजेपी के 'संकल्प पत्र' को 'झूट, लूट और ठग पत्र' बताया है। उसने दावा किया कि बीजेपी ने विधानसभा चुनावों के नतीजे आने से 20 दिन पहले ही अपनी हार मान ली है। जेएमएम के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में लाभार्थियों को हेमंत सोरेन सरकार की मैया सम्मान योजना के तहत 2,500 रुपये मिलेंगे, जबकि बीजेपी की गोगो दीदी स्कीम के तहत 2,100 रुपये मिलेंगे।

शाह को 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब देना चाहिए

BJP ने 3 नवंबर को अपना संकल्प पत्र पेश किया। भट्टाचार्य ने बीजेपी पर रोजगार के मौकों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड में 5 लाख नौकरियों का हिसाब मांग रहे हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। शाह को यह बताना चाहिए कि क्या उन्होंने 11 सालों में 22 करोड़ नौकरियों के मौके पैदा किए हैं। 22 करोड़ तो छोड़ दीजिए, सिर्फ 2 करोड़ नौकिरयों का हिसाब दे दीजिए।

जेएमएम सरकार पहले ही आरक्षण के लिए बिल पास कर चुकी है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें