Get App

'शिवराज सिंह चौहान भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, अगर...', 3 BJP नेताओं के पाला बदलने पर कमलनाथ का बड़ा दावा

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से मुख्य विपक्षी पार्टी उत्साहित हैं। मध्य प्रदेश के पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम कमलनाथ ने तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए ऑफर दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने यहां तक कह दिया कि अगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कांग्रेस में आना चाहें तो आ सकते हैं, लेकिन एक शर्त है और वह है स्थानीय नेताओं की सहमति

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2023 पर 12:16 PM
'शिवराज सिंह चौहान भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, अगर...', 3 BJP नेताओं के पाला बदलने पर कमलनाथ का बड़ा दावा
MP Assembly Election 2023: कमलनाथ ने कहा कि भगवा पार्टी के ऐसे कई नेता हैं जो कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से मुख्य विपक्षी पार्टी उत्साहित हैं। मध्य प्रदेश के पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए ऑफर दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने यहां तक कह दिया कि अगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कांग्रेस में आना चाहें तो आ सकते हैं, लेकिन एक शर्त है और वह है स्थानीय नेताओं की सहमति। कांग्रेस के राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर कमलनाथ से बीजेपी के और भी लोगों के दलबदल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''मैं चाहूं तो रोज तीन नेता खड़े कर सकता हूं, लेकिन मेरा सिद्धांत है कि उसके लिए स्थानीय नेताओं की मंजूरी होनी चाहिए।'' न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चाहें तो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, लेकिन उसके लिए स्थानीय नेताओं की मंजूरी होनी चाहिए।

कमलनाथ ने कहा, ''प्रदेश में महिलाओं और आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहा है, मुझे यात्रा के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं, आने वाले महीनों में और कई तरह के खुलासे होंगे।'' उन्होंने आगे कहा कि शिवराज सिंह चौहान के जनता को प्रलोभन देने से कुछ नहीं होने वाला, जनता तय कर चुकी है कि यह प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। बता दें कि दतिया से बीजेपी नेता अवधेश नायक, सुरखी से राजकुमार धनोरा और धार से शुभांगना राजे रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए।

इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि भगवा पार्टी के ऐसे कई नेता हैं जो कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। कमलनाथ ने कहा, "लेकिन जैसा कि मैंने कई बार कहा है कि मेरे सिद्धांत बहुत स्पष्ट हैं। केवल कांग्रेस नेता ही तय करेंगे कि BJP नेता को पार्टी में शामिल किया जाना चाहिए या नहीं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें