Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश की BJP सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है। मध्य प्रदेश में महिलाओं को अब सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस फैसले के बाद अब सीधी भर्तियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में वन विभाग को छोड़कर बाकी सभी पदों पर महिलाओं को भर्ती में 35 फीसदी आरक्षण देने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है।