Get App

MP Election 2023: इस दिन जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट, 103 उम्मीदवारों के नाम फाइनल

MP Election 2023: BJP अब तक उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है, जिनमें कुल 79 कैंडिडेट के नाम शामिल हैं। भगवा पार्टी की इस लिस्ट की खास बात ये है कि इस बार बीजेपी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 लोकसभा सांसदों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है। ऐसी खबरें भी हैं कि अगली लिस्ट में कुछ और सांसदों के नाम हो सकते हैं जो विधानसभा का चुनाव लड़ते हुए दिख जाएंगे

Akhileshअपडेटेड Oct 08, 2023 पर 4:56 PM
MP Election 2023: इस दिन जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट, 103 उम्मीदवारों के नाम फाइनल
MP Election 2023: बताया जा रहा है कि करीब 103 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग गई है

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस  की पहली लिस्ट (First list of Madhya Pradesh Congress) कभी भी जारी हो सकती है। कांग्रेस की पहली लिस्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों की मानें तो 7 अक्टूबर की शाम हुई कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 103 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग गई है। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी पारंपरिक सीट छिंदवाड़ा से ही चुनाव लड़ेंगे। खबरों की मानें तो कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट पितृ पक्ष के बाद जारी कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में ज्यादातर वो उम्मीदवार हैं जो मौजूदा समय में विधायक हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लिस्ट जारी होने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस लिस्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। शनिवार शाम दिल्ली में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें करीब 140 नामों पर विचार किया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से करीब 103 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग गई है।

कयास लगाए जा रहे हैं कांग्रेस अब कभी भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। खबरों की मानें तो पितृ पक्ष के चलते कांग्रेस अभी अपनी पहली लिस्ट जारी नहीं कर रही है। पितृ पक्ष के बाद उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। कांग्रेस ने हर विधानसभा सीट पर कई स्तर पर सर्वे कराया है। सीएम उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ साफ कर चुके हैं कि इस बार किसी की सिफारिश पर टिकट नहीं मिलेगा। टिकट केवल जीतने वाले प्रत्याशियों को ही दिया जाएगा।

BJP की 3 लिस्ट जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें