Madhya Pradesh Elections 2023: सियासी दुनिया में जितनी हैरानी चुनाव की तरीखों से पहले भारतीय जनता पार्ट (BJP) के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (MP Candidates List) जारी करने से हुई, उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि पार्टी ने मध्य प्रदेश की जिन 39 साटों के लिए लिस्ट जारी की गई हैं, उन सभी पर कांग्रेस (Congress) का कब्जा है। इसमें ज्यादातर सीटें ऐसी हैं, जहा सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पिछले दो या तीन बार से हार रही है।
