Madhya Pradesh Elections 2023: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर 7 अक्टूबर को चर्चा की। हालांकि, अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 103 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग गई है। साथ ही सूत्रों ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी पारंपरिक सीट छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने यह भी तय किया है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जातिगत जनगणना उसका मुख्य एजेंडा होगा।
