Credit Cards

मध्य प्रदेश चुनाव 2023: BJP के चुनाव अभियान को देखने के लिए विदेशी राजनयिक जाएंगे इंदौर

मध्य प्रदेश चुनाव 2023: BJP ने कहा कि नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, डेनमार्क और सिंगापुर के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों वाले इसी तरह के प्रतिनिधिमंडल ने नवंबर और दिसंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के चुनाव अभियान का निरीक्षण करने के लिए दोनों राज्यों का दौरा किया था

अपडेटेड Nov 13, 2023 पर 8:54 PM
Story continues below Advertisement
मध्य प्रदेश चुनाव 2023: BJP के चुनाव अभियान को देखने के लिए विदेशी राजनयिक जाएंगे इंदौर

मध्य प्रदेश चुनाव 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को कहा कि विदेशी राजनयिकों का तीन सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 14-15 नवंबर को इंदौर का दौरा करेगा। ये राजनयिक सत्ताधारी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान (Election Campaign) का सीधे तौर पर अनुभव हासिल करेगा। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में द्वितीय सचिव माइकल रीस, तंजानिया उच्चायोग में मंत्री (कॉन्सुलर अफेयर्स) बाजिल एम ल्याकिनाना और जापानी दूतावास में द्वितीय सचिव मायुमी त्सुबाकिमोतो प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है।

BJP ने कहा कि नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, डेनमार्क और सिंगापुर के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों वाले इसी तरह के प्रतिनिधिमंडल ने नवंबर और दिसंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के चुनाव अभियान का निरीक्षण करने के लिए दोनों राज्यों का दौरा किया था।

ये कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से 2021 में पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर शुरू की गई ‘BJP को जानों’ पहल का हिस्सा है।


मध्य प्रदेश में BJP लगभग दो दशकों से सत्ता में है। दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक कामल नाथ की कांग्रेस सरकार थी। चौहान सरकार की महिला केंद्रित योजनाएं राज्य में BJP की लोकप्रियता का आधार हैं।

MP Election 2023: 'कुर्सी जाती है, तो जाए...' कमल नाथ ने बताया कैसे एक डील कर के गिराई गई उनकी 15 महीने की सरकार

मध्य प्रदेश में, पार्टी उम्मीद कर रही है कि पिछले दो सालों में संगठन को पुनर्जीवित करने में लगाई गई ऊर्जा के साथ-साथ महिला मतदाताओं के बीच चौहान की लोकप्रियता भी इसमें सफल होगी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने गरीबों को अगले पांच साल तक मुफ्त राशन और महिलाओं को 450 रुपए में LPG सिलेंडर देने का वादा किया।

पार्टी ने यह भी कहा कि राज्य में सत्ता बरकरार रखने पर वह मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना करेगी। BJP ने आगे ₹100 में 100 यूनिट बिजली देने का वादा किया।

230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। मध्य प्रदेश चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। समाजवादी पार्टी (SP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी राज्य चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।