Get App

MP Assembly Election 2023: BJP के 'शिव' के सामने कांग्रेस ने ‘हनुमान’ को दिया टिकट, जानिए कौन हैं विक्रम मस्ताल

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। इस बीच कांग्रेस ने सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा है। मस्ताल रामायण के हनुमान का किरदार निभा चुके हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 15, 2023 पर 3:11 PM
MP Assembly Election 2023: BJP के 'शिव' के सामने कांग्रेस ने ‘हनुमान’ को दिया टिकट, जानिए कौन हैं विक्रम मस्ताल
MP Assembly Election 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश की दो मुख्य पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। दोनों ही पार्टियों की ओर से अपने-अपने उम्मीदवारों ऐलान किया जा रहा है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश की पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने बुधनी से सूबे के सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने विक्रम मस्ताल को टिकट दिया है। मस्ताल साल 2008 में रामायण में हनुमान की भूमिका निभा चुके हैं।

मस्ताल बुधनी के सलकनपुर के किसान परिवार से संबंध रखते हैं। कांग्रेस ने इन्हें नर्मदा सेना संगठन की जिम्मेदारी भी दी है। 15 अक्टूबर को कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची आते ही बीजेपी उस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर एक बार फिर परिवारवाद का आरोप लगाया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी।

जानिए कौन हैं विक्रम मस्ताल

विक्रम मस्ताल कुछ समय पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विक्रम मस्ताल सदस्यता दिलाई थी। कांग्रेस ने मस्ताल को विधानसभा का टिकट भी दे दिया है। मस्ताल जब से कांग्रेस में शामिल हुए थे तभी से राजनीति उनकी सक्रियता बढ़ गई थी। गांव से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद विक्रम मस्ताल ने होशंगाबाद के नर्मदा महाविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई करने के बाद विक्रम मस्ताल ने अभिनय में हाथ आजमाया। फिर टीवी धारावाहिकों के साथ ही वेब सीरीज में अपनी अदायगी का जलवा दिखाया। विक्रम मस्ताल ने सीरियल रामायण, रजिया सुल्तान समेत आश्रम 3 जैसी सुपरहिट वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। रामायण में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें