MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट को काफी हाई प्रोफाइल माना जाता है। साल 2008 के बाद से इस सीट को BJP के फायरब्रांड नेता नरोत्तम मिश्रा का गढ़ कहा जाता है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतारा है। वहीं उनके सामने कांग्रेस ने अवधेश नायक पर अपना दांव खेला है। कांग्रेस ने कई सीटों पर बीजेपी के बागियों पर दांव खेला है। कांग्रेस ने आज 15 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ जैसे कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
