Get App

MP Election 2023: इधर दिल्ली में खत्म हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, उधर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई 55 नामों वाली फर्जी लिस्ट

MP Election 2023: इस लिस्ट में 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम दिए गए। वायरल लिस्ट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर और मुहर भी थी। जाहिर है पार्टी की पहली लिस्ट आई हो और राज्य में नेताओं के बीच अफरा-तफरी न मचे, ऐसा तो हो नहीं सकता। लेकिन ये हंगामा कुछ ही देर का था, क्योंकि कांग्रेस ने खुद बयान जारी कर इस लिस्ट को 'फर्जी' करार दिया

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 14, 2023 पर 11:37 PM
MP Election 2023: इधर दिल्ली में खत्म हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, उधर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई 55 नामों वाली फर्जी लिस्ट
MP Election 2023: सोशल मीडिया पर वायरल हो गई 55 नामों वाली कांग्रेस की फर्जी लिस्ट

MP Election 2023: कांग्रेस (Congresss) ने बुधवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की, जिसमें वरिष्ठ नेताओं और समिति के सदस्यों ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। इधर राजधानी में पार्टी की मीटिंग खत्म हुई, उधर देर रात सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल होने लगी, जिसे कांग्रेस की पहली लिस्ट बताया गया। इस लिस्ट में 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम दिए गए। वायरल लिस्ट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर और मुहर भी थी।

जाहिर है पार्टी की पहली लिस्ट आई हो और राज्य में नेताओं के बीच अफरा-तफरी न मचे, ऐसा तो हो नहीं सकता। लेकिन ये हंगामा कुछ ही देर का था, क्योंकि कांग्रेस ने खुद बयान जारी कर इस लिस्ट को 'फर्जी' करार दिया।

फर्जी लिस्ट में थीं ये सीट और उम्मीदवार

इस फर्जी लिस्ट में इंदौर 1 से संजय शुक्ला, इंदौर 2 से चिंटू चौकसे, इंदौर 3 से अरविंद बागड़ी, इंदौर 4 से राजा मंगवानी, इंदौर 5 से स्वप्निल भंडारी, राऊ से जीतू पटवारी, महूं से अंतर सिंह दरबार और देपालपुर से विशाल पटेल का नाम था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें