Get App

MP Election 2023: PM मोदी ने विपक्ष के गठबंधन को बताया 'घमंडिया', सनातन धर्म वाले बयान पर बोले- सतर्क रहें, इन लोगों को रोकें

MP Election 2023: PM मोदी ने विपक्षी खेमे पर उस 'सनातन धर्म (Sanatan Dharma) की परंपराओं को खत्म' करने का आरोप लगाया, जिसके जरिए स्वामी विवेकानंद ने अपनी शिक्षाएं दीं। मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पूरे विपक्ष को घेरने की कोशिश की

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2023 पर 11:35 PM
MP Election 2023: PM मोदी ने विपक्ष के गठबंधन को बताया 'घमंडिया', सनातन धर्म वाले बयान पर बोले- सतर्क रहें, इन लोगों को रोकें
Latest News Highlight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष का 'घमंडिया' गठबंधन (विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A.) सनातन धर्म को समाप्त करना चाहता है

MP Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को विपक्ष के INDIA गठबंधन को 'घमंडिया गठबंधन' (Ghamandia Gathbandhan) कहते हुए, जमकर जुबानी हमला बोला। साथ ही विपक्षी खेमे पर उस 'सनातन धर्म (Sanatan Dharma) की परंपराओं को खत्म' करने का आरोप लगाया, जिसके जरिए स्वामी विवेकानंद ने अपनी शिक्षाएं दीं। मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पूरे विपक्ष को घेरने की कोशिश की।

उदयनिधि के बयान पर पलटवार करते हुए PM मोदी ने कहा, "सभी को सतर्क रहना चाहिए। सनातन को खत्म कर ये लोग हमें हजारों साल पीछे धकेलना चाहते हैं।"

मोदी ने कहा, "इस INDI ALLIANCE के लोग उस 'सनातन धर्म' को मिटाना चाहते हैं, जिसने स्वामी विवेकानन्द और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी...ये INDI ALLIANCE 'सनातन धर्म' को नष्ट करना चाहते हैं। आज उन्होंने सनातन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, कल वे हम पर हमले बढ़ा देंगे। देश भर के सभी 'सनातनियों' और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। हमें ऐसे लोगों को रोकना होगा..."

'इनकी रणनीति भारत की संस्कृति पर हमला करना'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें