Get App

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में AAP ने BJP की पूर्व विधायक को दिया टिकट, 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

MP Election 2023: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नेतृत्व वाली पार्टी के इस कदम ने MP चुनाव में विपक्षी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की संभावना को और कम कर दिया है। अब तक, AAP ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2023 पर 1:24 PM
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में AAP ने BJP की पूर्व विधायक को दिया टिकट, 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी
MP Election 2023: मध्य प्रदेश के लिए AAP ने जारी की 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

MP Election 2023: विपक्षी INDIA गठबंधन के प्रमुख घटक दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नेतृत्व वाली पार्टी के इस कदम ने MP चुनाव में विपक्षी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की संभावना को और कम कर दिया है। अब तक, AAP ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसने पिछले महीने की शुरुआत में 10 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी।

उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व विधायक ममता मीना भी शामिल हैं, जो चाचौरा से भगवा पार्टी की तरफ से टिकट नहीं दिए जाने के बाद पिछले महीने AAP में शामिल हो गई थीं। AAP ने उन्हें उसी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।

सोमवार रात AAP के एक्स अकाउंट से जारी लिस्ट में तीन अनुसूचित जनजाति (ST) और चार अनुसूचित जाति (SC) आरक्षित सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई। AAP ने भोपाल शहर से दो उम्मीदवारों की भी घोषणा की, जिनमें मोहम्मद सऊद (भोपाल उत्तर) और रईसा बेगम मलिक (नरेला) शामिल हैं।

इंदौर जिले से तीन उम्मीदवार घोषित किए गए - सुनील चौधरी (महू), अनुराग यादव (इंदौर-1) और पीयूष जोशी (इंदौर-4)।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें