MP Election 2023: इस बार मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) बेहद ही दिलचस्प हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भारतीय पार्टी जनता पार्टी (BJP) अपने कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधायक का चुनाव लड़ा रही है। इस लिस्ट में एक नाम केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी है, जिन्हें पार्टी ने दिमनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है। दिमनी सीट चंबल क्षेत्र के मुरैना जिले में आती है। कृषि मंत्री तोमर मुरैना से ही मौजूदा सांसद हैं, जिसके अंतर्गत दिमनी सीट आती है।
