Get App

MP Election 2023: 'गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के घर बनाए, अपने लिए एक नहीं बनाया', मध्य प्रदेश में बोले PM मोदी

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले सतना में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के घर बनाए हैं, लेकिन उन्होंने 'अपने लिए एक भी घर नहीं बनाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 09, 2023 पर 2:58 PM
MP Election 2023: 'गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के घर बनाए, अपने लिए एक नहीं बनाया', मध्य प्रदेश में बोले PM मोदी
MP Election 2023: 'गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के घर बनाए, अपने लिए एक नहीं बनाया', मध्य प्रदेश में बोले PM मोदी

MP Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मतदाताओं का हर एक वोट 'त्रिशक्ति' से भरा है, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में, केंद्र में प्रधानमंत्री को मजबूत करने में और प्रदेश में 'भ्रष्ट' कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने में मदद करेगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले सतना में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के घर बनाए हैं, लेकिन उन्होंने 'अपने लिए एक भी घर नहीं बनाया है।'

मोदी ने कहा, "आपका एक वोट BJP को मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में मदद करेगा। आपका वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा और प्रदेश में भ्रष्ट कांग्रेस को सत्ता से सौ मील दूर भी रखेगा। यानी एक वोट, तीन चमत्कार, ये त्रिशक्ति की तरह है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में उनकी सरकार बनने के बाद, कांग्रेस के समय से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लगभग 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों को हटा दिया है।

मोदी ने कहा कि इसलिए कांग्रेस के नेता इन दिनों उन्हें गालियां दे रहे हैं, क्योंकि उनकी सरकार का यह कदम उन पर भारी पड़ा है। उन्होंने कहा, "इस तरह सरकार ने लोगों के 2.75 लाख करोड़ रुपए बचाए हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें