MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए इस बार अपनी रणनीति में कई बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने जहां कई सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को उतारा है, तो कई सीटों पर मौजूदा चेहरे भी बदल दिए हैं। हालांकि, इस फैसले से कई जगहों पर पार्टी को बगावत का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसी ही एक विधानसभा सीट है चाचौड़ा (Chachoda Assembly Seat), जो लगातार चर्चाओं में बनी है। इस सीट पर नौ बार कांग्रेस (Congress) का और तीन बार BJP का कब्जा रहा है।
