Get App

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा क्यों निकाल रही कांग्रेस? सात जगहों से दिखाई जाएगी हरी झंडी

MP Election 2023: MP कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ और राज्य के AICC प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने BJP के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि वे बेरोजगारी और महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध से निपटने में विफल रहे हैं। कांग्रेस नेता ने ये भी आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में 'गंभीर अराजकता, अपराध, भय, अत्याचार और लूटपाट' देखी जा रही है

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 19, 2023 पर 3:27 PM
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा क्यों निकाल रही कांग्रेस? सात जगहों से दिखाई जाएगी हरी झंडी
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा क्यों निकाल रही कांग्रेस?

MP Election 2023: कांग्रेस (Congress) मंगलवार, 19 सितंबर को मध्य प्रदेश (MP) में अपनी जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) शुरू करने जा रही है। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि ये यात्रा सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी, जिसे सात जगहों से हरी झंडी दिखाई जाएगी। इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में MP कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ और राज्य के AICC प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने BJP के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि वे बेरोजगारी और महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध से निपटने में विफल रहे हैं।

सुरजेवाला ने कहा, "मध्य प्रदेश में BJP सरकार के 225 महीनों के दौरान 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। शिवराज सिंह चौहान के 18 साल के शासन के खिलाफ लोगों में असंतोष 'जन आक्रोश' में बदल गया है।"

कांग्रेस नेता ने ये भी आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में 'गंभीर अराजकता, अपराध, भय, अत्याचार और लूटपाट' देखी जा रही है।

सुरजेवाला ने कहा, "आदिवासी, किसान, दलित, बेटियां, बेटे, पिछड़े वर्ग और युवाओं सहित सभी वर्ग राज्य को बचाने के लिए इस सरकार को हटाना चाहते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें