Get App

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में महिलाओं के मुद्दों पर जोर, अनदेखी से नाराज थर्ड जेंडर

MP Election 2023: इस समुदाय से जुड़ी संध्या घावरी इंदौर नगर निगम की स्वच्छता राजदूत हैं और संविधान के विषय से जुड़ी एक फैलोशिप पर भी काम कर रही हैं। ट्रांसजेंडर के हितों में काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने बहुत पहले तय कर लिया था कि वह अपने समुदाय के दूसरे लोगों की तरह नेग मांगने का पारम्परिक काम नहीं करेंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2023 पर 1:38 PM
MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में महिलाओं के मुद्दों पर जोर, अनदेखी से नाराज थर्ड जेंडर
MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में महिलाओं के मुद्दों पर जोर, खुद की अनदेखी से नाराज थर्ड जेंडर

MP Election 203: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों (MP Assembly Elections) में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) का महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खास जोर है। दोनों धुर प्रतिद्वंद्वी सियासी दलों के दांव-पेंच बताते हैं कि वे आधी आबादी का समर्थन हासिल करने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहते। इस बीच, तीसरे लिंग (Third Gender) के लोगों की शिकायत है कि उनके लिए मायने रखने वाले मुद्दे चुनावी परिदृश्य से पूरी तरह गायब हैं।

इस समुदाय से जुड़ी संध्या घावरी इंदौर नगर निगम की स्वच्छता राजदूत हैं और संविधान के विषय से जुड़ी एक फैलोशिप पर भी काम कर रही हैं। ट्रांसजेंडर के हितों में काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने बहुत पहले तय कर लिया था कि वह अपने समुदाय के दूसरे लोगों की तरह नेग मांगने का पारम्परिक काम नहीं करेंगी।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, घावरी ने कहा, "सरकार ने पुरुष और महिला के अलावा तीसरे लिंग की श्रेणी तो बना दी है, लेकिन विधानसभा चुनावों में हमारे समुदाय के मुद्दों पर कोई भी दल या उम्मीदवार बात नहीं कर रहा है। इनमें शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और समाज में सम्मानजनक तरीके से रहने के मुद्दे सबसे अहम हैं।"

'दिखावे के लिए सरकारी कार्यक्रमों में बुलाया जाता है'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें