मध्य प्रदेश में चुनावी पारा चढ़ने लगा है। BJP और Congress के बीच वाकयुद्ध तब चरम पर पहुंच गया, जब दोनों दलों ने राज्य में कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तरह कांग्रेस में किसी तरह की तानाशाही नहीं है। इस पर चौहान ने पूछा कि जब राज्य में कमलनाथ की सरकार थी तब क्यों वेल्फेयर स्कीमों पर रोक लगा दी गई थी। कमलनाथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं। उन्होंने चौहान पर गांधी परिवार के लिए अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह बी कहा कि उनकी पार्टी झूठे वादे नहीं करती है।
