Get App

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में मामा की होगी वापसी, सर्वे में BJP को बहुमत, कांग्रेस को 10 सीटों के नुकसान की आशंका

MP Election 2023: IANS-Polstrat Opinion Poll में BJP को इस बार 116 से 124 सीटें मिलने का दावा किया गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट हैं। ओपिनियल पोल में कांग्रेस को सीधे 10 सीटों के नुकसान का अनुमान है और देश की सबसे पुरानी पार्टी को इस बार 100 से 108 सीटें मिल सकती हैं। एजेंसी के मुताबिक, ये सर्वे 1 सितंबर से 13 सितंबर के बीच किया गया है और इसका सैंपल साइज 7883 है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2023 पर 12:24 PM
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में मामा की होगी वापसी, सर्वे में BJP को बहुमत, कांग्रेस को 10 सीटों के नुकसान की आशंका
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में मामा की होगी वापसी, सर्व में BJP को बहुमत

MP Election 2023: मध्य प्रदेश (MP) में साल 2018 में देखा जाए तो किसी को बहुमत नहीं मिला था। इसके बाद राज्य में पहले कांग्रेस (Congress) और फिर टूटफूट के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में आई। एक बार फिर दोनों पार्टियां सरकार बनाने के लिए जी-जान से मेहनत कर रही हैं, तो इस बीच एक सर्वे में इस बार के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। IANS-Polstrat Opinion Poll में BJP को इस बार 116 से 124 सीटें मिलने का दावा किया गया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट हैं। ओपिनियल पोल में कांग्रेस को सीधे 10 सीटों के नुकसान का अनुमान है और देश की सबसे पुरानी पार्टी को इस बार 100 से 108 सीटें मिल सकती हैं।

एजेंसी के मुताबिक, ये सर्वे 1 सितंबर से 13 सितंबर के बीच किया गया है और इसका सैंपल साइज 7883 है। 2018 के चुनाव में 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा में BJP को 109 सीटें मिलीं। जबकि कांग्रेस के खाते में बहुमत से एक कम 114 सीटें गई हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 100-108 सीटें मिलने का अनुमान है।

Rajasthan Election: सर्वे में राजस्थान की सत्ता में वापसी करती दिख रही कांग्रेस, BJP की सीटों में भी इजाफा

वोट शेयर के मामले में मुख्य पार्टियों के बीच अंतर ज्यादा नहीं है। बीजेपी को जहां 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, तो वहीं कांग्रेस को 40 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें