Get App

MP Election 2023: इस बार से समय से पहले ही भेज दी जाएगी लाडली बहना योजना की किश्त, CM शिवराज सिंह ने किया ऐलान

MP Election 2023: CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनावों (Assembly Election) के कार्यक्रम का जल्द ही ऐलान हो सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए BJP सरकार की प्रमुख कल्याण योजना के तहत किस्त हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है, लेकिन इस महीने के लिए पैसा 4 अक्टूबर (बुधवार) को ही जमा कर दिया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2023 पर 8:33 PM
MP Election 2023: इस बार से समय से पहले ही भेज दी जाएगी लाडली बहना योजना की किश्त, CM शिवराज सिंह ने किया ऐलान
MP Election 2023: इस बार से समय से पहले ही भेज दी जाएगी लाडली बहना योजना की किश्त, CM शिवराज सिंह ने किया ऐलान

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मंगलवार को लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojna) की महिला लाभार्थियों के बैंक अकाउंट मे इस बार समय से पहले ही अक्टूबर महीने की किश्त पहुंचाने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों (Assembly Election) के कार्यक्रम का जल्द ही ऐलान हो सकता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए BJP सरकार की प्रमुख कल्याण योजना के तहत किस्त हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है, लेकिन इस महीने के लिए पैसा 4 अक्टूबर (बुधवार) को ही जमा कर दिया जाएगा।

योजना के तहत राज्य सरकार हर एक लाभार्थी महिला को हर महीने 1,250 रुपए देती है। चौहान ने भोपाल में महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना के तहत वित्तीय सहायता धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।

CM शिवराज ने कहा, मैं (हर महीने की) 10 तारीख को रकम ट्रांसफर करता हूं, लेकिन मैं इसे कल (बुधवार) ही अकाउंट में ट्रांसफर कर रहा हूं, क्योंकि चुनावों की घोषणा की जाएगी और हम मतदान के समय (आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण) ऐसा नहीं कर सकते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें