Get App

MP Election 2023: PM मोदी की ‘लोकप्रियता’ और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर, चंबल-ग्वालियर फतह करने की आस में BJP

MP Election 2023: चंबल-ग्वालियर के कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता के कई प्रशंसक हैं, लेकिन इनमें से कई मतदाता राज्य में ‘बदलाव’ की जरूरत पर जोर देते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान-नीत सरकार को लेकर उनके मिले-जुले विचार हैं और उनके पास शिकायतों की एक लिस्ट भी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2023 पर 6:44 PM
MP Election 2023: PM मोदी की ‘लोकप्रियता’ और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर, चंबल-ग्वालियर फतह करने की आस में BJP
MP Election 2023: चंबल-ग्वालियर फतह करने की आस में BJP

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में बीजेपी चंबल-ग्वालियर क्षेत्र (Chambal-Gwalior Region) से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। मगर BJP इस बार अपनी विकास और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही है, लेकिन क्षेत्रीय मुद्दों और सत्ता में ‘बदलाव’ का कांग्रेस का अभियान उसके लिए एक चुनौती है।

चंबल-ग्वालियर के कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता के कई प्रशंसक हैं, लेकिन इनमें से कई मतदाता राज्य में ‘बदलाव’ की जरूरत पर जोर देते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान-नीत सरकार को लेकर उनके मिले-जुले विचार हैं और उनके पास शिकायतों की एक लिस्ट भी है।

अगर सड़क, बिजली और पानी की सप्लाई की स्थिति में सुधार के BJP सरकार के दावों को लेकर कुछ हद तक स्वीकार्यता है, तो कई लोग सरकार के समग्र रिकॉर्ड पर सवाल भी उठाते हैं। मतदाताओं का एक वर्ग महंगाई, बेरोजगारी, नौकरशाही की उदासीनता, भ्रष्टाचार और आवारा मवेशियों जैसे मुद्दों को लेकर सरकार की आलोचना करता है।

जो कारक बीजेपी की मदद करते नजर आ रहे हैं, उनमें गरीब महिलाओं के लिए कैश ट्रांसफर पहल ‘लाडली बहना योजना’ और केंद्र की तरफ से किसानों के लिए शुरू की गई इसी तरह पैसा देने वाली योजना जैसी कल्याणकारी पहल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें