Get App

MP Election 2023: समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए जारी किए 'पक्के वादे' कांग्रेस साथ सीट शेयरिंग की बातचीत हुई फेल

कांग्रेस के साथ तालमेल नहीं हो पाने के कारण SP मध्य प्रदेश की 10-12 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने पर विचार कर रही है। SP प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने एक बयान में बताया, "पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘पक्के वादे’ जारी कर दिए हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Oct 17, 2023 पर 8:53 PM
MP Election 2023: समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए जारी किए 'पक्के वादे' कांग्रेस साथ सीट शेयरिंग की बातचीत हुई फेल
MP Election 2023: समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए जारी किए 'पक्के वादे' कांग्रेस साथ सीट शेयरिंग का बातचीत हुई फेल

MP Election 2023: समाजवादी पार्टी (SP) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) के लिए मंगलवार को अपने 'पक्के वादों' का ऐलान कर दिया। कांग्रेस के साथ तालमेल नहीं हो पाने के कारण SP मध्य प्रदेश की 10-12 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने पर विचार कर रही है। SP प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने एक बयान में बताया, "पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘पक्के वादे’ जारी कर दिए हैं।"

उन्होंने कहा, “यह चुनाव घोषणापत्र नहीं है, बल्कि वादों की लिस्ट है। पार्टी प्रत्याशियों की जीत के बाद SP प्राथमिकता के आधार पर उन वादों पर अमल कराने को प्रतिबद्ध रहेगी।”

इस सवाल पर कि क्या मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में विपक्ष दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A) के तहत कांग्रेस से तालमेल की सभी सम्भावनाएं खत्म हो गयी हैं? SP प्रवक्ता ने कहा, "इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है और राज्य विधानसभा चुनावों में इस पर अमल करने में दिक्कत हो रही है। क्योंकि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं, इसलिए SP भी अब 10-12 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने पर विचार कर रही है।"

चौधरी ने बताया कि SP ने आज मध्य प्रदेश की जनता से ‘पक्का वादा’ किया है कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) और आदिवासियों को उनका हक और सम्मान दिलाया जाएगा, जाति जनगणना होगी और सभी को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी मिलेगी। पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना शुरू की जाएगी।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें