Get App

MP Election 2023: कौन हैं मोनिका बट्टी? BJP ने छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा सीट से दिया टिकट

MP Election 2023: पार्टी की नई उम्मीदवार, मोनिका बट्टी (Monika Batti) हैं, जो अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी (ABGP) के पूर्व अध्यक्ष, दिवंगत मनमोहन शाह बट्टी की बेटी हैं। वह पिछले हफ्ते सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुई थी। मोनिका कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा (ST) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी ने अगस्त से अब तक 39 चुनावी उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2023 पर 5:50 PM
MP Election 2023: कौन हैं मोनिका बट्टी? BJP ने छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा सीट से दिया टिकट
MP Election 2023: कौन हैं मोनिका बट्टी? BJP ने छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा सीट से दिया टिकट

MP Election 2023: आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों (MP Assembly Elections) के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करने के एक दिन बाद, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को एक और उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही अब तक बीजेपी के घोषित उम्मीदवारों की संख्या 79 हो गई है। पार्टी की नई उम्मीदवार, मोनिका बट्टी (Monika Batti) हैं, जो अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी (ABGP) के पूर्व अध्यक्ष, दिवंगत मनमोहन शाह बट्टी की बेटी हैं। वह पिछले हफ्ते सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुई थी।

मोनिका कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा (ST) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी ने अगस्त से अब तक 39 चुनावी उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की हैं।

मोनिका का BJP में शामिल होना और टिकट पाना, कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए क्योंकि गोंडवाना पार्टी का अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बहुत प्रभाव है। मोनिका के पिता मनमोहन शाह बट्टी 2003 में यहां से विधायक रह चुके हैं।

230 सदस्यों वाले विधानसभा सदन के लिए चुनाव इस साल नवंबर में होने वाले हैं। अभी तक औपचारिक कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें