Get App

MP Election: भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, केवल एक ही प्रत्याशी का नाम है शामिल, जानें कौन हैं वो?

MP Election: मध्य प्रदेश में जारी की गई बीजेपी की तीसरी लिस्ट में केवल एक ही उम्मीदवार का नाम शामिल था। इनका नाम मोनिका बट्टी है। मोनिका ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा का दामन थामा था। वहीं इस तीसरी लिस्ट पर अब राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि यह अभूतपूर्व और अद्भुत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2023 पर 8:44 PM
MP Election: भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, केवल एक ही प्रत्याशी का नाम है शामिल, जानें कौन हैं वो?
MP Election: मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले राज्य की दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपनी अपनी तैयारियों को धार देने में लगी हुई है

MP Election: मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले राज्य की दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपनी अपनी तैयारियों को धार देने में लगी हुई है। राज्य में विधान सभा चुनाव को लेकर सरगर्मी भी शुरू हो गई है। साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियों को भी तेज कर दिया है। पार्टी ने मंगलवार को राज्य में उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट को भी जारी कर दिया है। हालांकि बीजेपी की तरफ से जारी की गई इस तीसरी लिस्ट में केवल एक ही उम्मीदवार का नाम शामिल था।

तीसरी लिस्ट में शामिल केवल एक ही उम्मीदवार का नाम

मध्य प्रदेश में जारी की गई बीजेपी की तीसरी लिस्ट में केवल एक ही उम्मीदवार का नाम शामिल था। इनका नाम मोनिका बट्टी है। मोनिका ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा का दामन थामा था। वहीं इस तीसरी लिस्ट पर अब राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि यह अभूतपूर्व और अद्भुत है। हमारे राज्य के सारे दिग्गज नेता एक साथ चुनाव लड़ेंगे। जिसने राज्य में भारतीय जनता पार्टी की महाविजय को तय कर दिया है।

MP Election: भाजपा की दूसरी लिस्ट में दिखा ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा, इन अहम सीटों से समर्थकों को दिया गया टिकट | Moneycontrol Hindi

भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक विजय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें