Get App

महाराष्ट्र CM पर खींचतान के बीच फिर बिगड़ी एकनाथ शिंदे की सेहत, मेडकल चेकअप के बाद अस्पताल से लौटे

एकनाथ शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ठीक हूं, चिंता मत कीजिए।’’ शिवसेना नेता उदय सामंत ने बताया कि यह एक ‘‘रेगुलर चेकअप’’ है और इसके बाद शिंदे मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ लौट आएंगे। सामंत ने कहा, "उन्हें गले में संक्रमण, कमजोरी और बुखार है। उनकी खून की जांच की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2024 पर 3:06 PM
महाराष्ट्र CM पर खींचतान के बीच फिर बिगड़ी एकनाथ शिंदे की सेहत, मेडकल चेकअप के बाद अस्पताल से लौटे
महाराष्ट्र CM पर खींचतान के बीच फिर बिगड़ी एकनाथ शिंदे की सेहत, मेडकल चेकअप के बाद अस्पताल से लौटे

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्वास्थ्य में सुधार के कोई संकेत नहीं दिखने के बाद उन्हें मंगलवार को ठाणे के एक अस्पताल ले जाया गया। उन्हें जिले के ज्यूपिटर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका पूरा हेल्थ चेकअप किया। शिंदे अब अस्पताल से लौट आए हैं। इससे पहले अधिकारियों ने कहा, ''उन्हें आगे की जांच के लिए भर्ती कराया जा सकता है।'' पिछले हफ्ते सतारा में अपने पैतृक गांव का दौरा करने के बाद से शिंदे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एकनाथ शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ठीक हूं, चिंता मत कीजिए।’’ शिवसेना नेता उदय सामंत ने बताया कि यह एक ‘‘रेगुलर चेकअप’’ है और इसके बाद शिंदे मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ लौट आएंगे।

सामंत ने कहा, "उन्हें गले में संक्रमण, कमजोरी और बुखार है। उनकी खून की जांच की जाएगी।"

शिंदे की पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन की घटक है। शिंदे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और यहां अपने निजी आवास पर रह रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें