महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कभी शिवसेना का गढ़ माने जाने वाली वर्ली सीट पर इस बार 2024 में बड़ा ही रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस विधानसभा सीट से महायुति की ओर से कांग्रेस छोड़ शिवसेना-शिंदे में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा ने नामांकन किया है। वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) से शिवसेना-उद्धव के नेता आदित्य ठाकरे मैदान में हैं। इस सीट से मौजूदा समय में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे विधायक हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में आदित्य ठाकरे ने 89,248 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी।
