महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ज्यादातर एग्जिट पोल में महायुति के पक्ष में ही नतीजे आने का अनुमान जताया गया है। 20 नवंबर को एक चरण में महाराष्ट्र में मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में 65.11% मतदान हुआ। ठाणे जिले में 56.05 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसी जिले की कोपरी पाचपखाड़ी विधानसभा सीट, राज्य की हॉट सीट में शामिल है, क्योंकि ये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ है, क्योंकि इस विधानसभा के बनने से लेकर अब तक शिंदे ही यहां से जीतते आए हैं। कोपरी पाचपखाड़ी में 59.85 फीसदी मतदान हुआ। चलिए जानते यहां इस बार कैसी लड़ाई है।