Maharashtra Chunav Congress Full Winners List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बीजेपी की अगुआई वाली महायुति गठबंधन ऐतिहासिक जीत की ओर है। विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) की गाड़ी खराब हो गई। चुनव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, MVA गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते में महज 15 सीटें जाती दिख रही हैं। इसमें से 10 सीटों पर उसके उम्मीदवार विजयी घोषित हो चुके पार्टी कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। MVA सीट-बंटवारे समझौते के तहत राज्य की कुल 288 सीटों में से कांग्रेस को 101 सीटें मिलीं। वहीं शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) ने क्रमशः 95 और 86 सीटों पर चुनाव लड़ा।
