Maharashtra Election 2024 Latest Updates: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैग की तलाशी पर मचे बवाल के बीच शुक्रवार (15 नवंबर) को महाराष्ट्र के हिंगोली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की जांच की गई। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की और उसमें रखा सामान भी खोलकर चेक किया। इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दी। अमित शाह ने कहा कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में चुनाव प्रचार के दौरान निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की। उन्होंने सभी से स्वस्थ चुनाव सिस्टम में अपना योगदान देने की अपील भी की।
