केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया और महायुति की तीसरी बार सत्ता में वापसी का भरोसा जताया। BJP ने मुंबई में अपने 25 सूत्रीय चुनावी वादों की घोषणा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद थे। इस दौरान पत्रकारों ने गृह मंत्री से महायुति गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने जो जवाब दिया, उसने ये साफ कर दिया कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद राज्य का सीएम बदल सकता है।