Ladli Behna Yojana Benefits: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले 'लड़की बहन योजना' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (14 नवंबर) को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में 'महायुति' सरकार बनते ही 'लड़की बहन योजना' का किस्त बढ़ाकर 2,100 रुपये कर देगी। आपको जानकारी कि लिए बता दें कि इस योजना में 2.34 करोड़ लाभार्थी हैं, जिन्हें पांच महीने से लगातार 1,500 रुपये मिल रहे हैं। गोयल ने कहा कि अब तक राज्य भर की महिलाओं को इस योजना के तहत ₹1,500 की पांच किस्तें मिल चुकी हैं।
