Get App

महाराष्ट्र चुनाव 2024: Exit Polls में महायुति की वापसी की उम्मीद, तो मराठा वोटर पर नहीं चला मनोज जरांगे पाटिल का जादू?

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के मुताबिक, महागठबंधन को साफ बहुमत मिलने की संभावना है। क्योंकि 10 में से 6 एग्जिट पोल में महागठबंधन की जीत की संभावना जताई गई है। इसलिए इस चुनाव में मराठा फैक्टर कितना प्रभावी रहा, इसे लेकर संशय बरकार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 4:07 PM
महाराष्ट्र चुनाव 2024: Exit Polls में महायुति की वापसी की उम्मीद, तो मराठा वोटर पर नहीं चला मनोज जरांगे पाटिल का जादू?
महाराष्ट्र चुनाव 2024: Exit Polls में महायुति की वापसी की उम्मीद, तो मराठा वोटर पर नहीं चला मनोज जरांगे पाटिल का जादू?

महाराष्ट्र में इस बार का विधानसभा चुनाव मराठा आंदोलन के इर्द-गिर्द ही घूमता नजर आया। मनोज जरांगे पाटिल और उनके आंदोलन को नजरअंदाज करने का नतीजा महायुति ने लोकसभा चुनाव में देखा था। लोकसभा चुनाव पर भी मराठा फैक्टर का भारी असर पड़ा, तो ऐसे में अब सवाल ये बनता है कि क्या विधानसभा चुनाव में भी मराठा आंदोलन का वैसा ही प्रभाव देखने को मिलेगा? मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के मुताबिक, महागठबंधन को साफ बहुमत मिलने की संभावना है। क्योंकि 10 में से 6 एग्जिट पोल में महागठबंधन की जीत की संभावना जताई गई है। इसलिए इस चुनाव में मराठा फैक्टर कितना प्रभावी रहा, इसे लेकर संशय बरकार है।

कुल 10 में 6 सर्वे एजेंसियों ने महायुति सरकार की वापसी की भविष्यवाणी की है। जबकि डेमोक्रेटिक महारुद्र के सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि राज्य में किसी एक दल या गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा और सत्ता की चाबी निर्दलीय या विद्रोहियों के हाथों में होगी। असल में क्या होगा यह तो 23 तारीख को साफ हो जाएगा।

मराठा आंदोलन से बदले हालात

मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन करने वाले नेता मनोज जरांगे पाटिल विधानसभा चुनाव से पीछे हट गए। पिछले साल जरांगे पाटिल तब सुर्खियों में आए थे, जब जालना जिले के अंतरवाली सराती में आरक्षण के लिए भूख हड़ताल पर बैठे मराठा समुदाय के लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें