Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने आदेश दिया है कि मुंबई में व्यवसाय, प्रतिष्ठानों और अन्य कार्यस्थलों पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए पेड लीव दी जाएगी। इस निर्णय का उद्देश्य आगामी राज्य चुनावों में अधिकतम मतदाता भागीदारी सुनिश्चित करना है। बृहन्मुंबई नगर आयुक्त भूषण गगरानी ने घोषणा की है कि मुंबई के सभी कर्मचारियों को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दिन 20 नवंबर को छुट्टी मिलेगी।