Maharashtra Election 2024: कांग्रेस छोड़कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल हुए राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में मुंबई की वर्ली सीट से शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। न्यूज 18 के मुताबिक, शिवसेना गुट ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए वर्ली से पूर्व कांग्रेस सांसद मिलिंद देवड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है। देवड़ा महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के लोकप्रिय बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। आदित्य ठाकरे द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद यह खबर सामने आई है।
