Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान का रविवार (3 नवंबर) को निधन हो गया। समीर खान सितंबर में एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। नवाब मलिक 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई की मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट से NCP उम्मीदवार हैं।
