Mizoram Elections 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, देखें डिटेल्स

Mizoram Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मिजोरम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले बीजेपी ने बुधवार को ही मिजोरम के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी की थी। दोनों लिस्ट को मिलाकर बीजेपी मिजोरम के लिए अपने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अब तक कर चुकी है

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 1:14 PM
AAP ने पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है

Mizoram Assembly Elections 2023: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। राज्य में 7 नवंबर को मतदान होना है। बता दें कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की प्रमुख सहयोगी आम आदमी पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। AAP की पूर्वोत्तर राज्यों की इकाई के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुई एक बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करने और पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक विस्तार के लिए एक समन्वय समिति और एक उत्तर-पूर्व प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।

राजेश शर्मा ने कहा कि पूर्वोत्तर में लोग शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, मुद्रास्फीति और बेरोजगारी से संबंधित मुद्दों से जूझ रहे हैं। उनका मानना है कि आम आदमी पार्टी इन समस्याओं का समाधान प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई की समिति जल्द ही उन सीट की संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों के नामों की घोषणा करेगी जहां से वह चुनाव लड़ेगी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मिजोरम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले बीजेपी ने बुधवार को ही मिजोरम के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी की थी। दोनों लिस्ट को मिलाकर बीजेपी मिजोरम के लिए अपने 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अब तक कर चुकी है।


पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद BJP के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को मिजोरम विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अलग-अलग पहली और दूसरी लिस्ट को जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें- Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अब तक 18 विधायकों के काटे टिकट, दिल्ली में आज BJP की बड़ी बैठक

BJP ने अपनी दूसरी लिस्ट में तुइरिअल विधान सभा सीट से एफ. वानहमिंगथांगा, कोलासिब से आर. लालथंगलियाना, तुइवावल से जूडी ज़ोहमिंगलियानी सहित 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। मिजोरम विधानसभा में 40 सीटें हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।