Mizoram Elections 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें पूरी सूची

Mizoram Elections 2023: बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मिजोरम और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी। समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा शामिल हैं। मिजोरम के 40 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भगवा पार्टी ने उम्मीदवारों की यह पहली लिस्ट जारी की है

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 1:26 PM
Mizoram Elections 2023: मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा

Mizoram Assembly elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने 12 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया। मिजोरम में 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

BJP ने हच्छेक विधान सभा सीट से माल्सावमत्लुआंगा, डम्पा से वनलालहमुअका, ममित से लालरिनलियाना सेलो, सेरलुई से रॉबिन्सन, चम्फाई उत्तर से पी.एस. ज़टलुआंगा, ह्रांगतुर्जो से लालमलसावमा, लुंगलेई पश्चिम से आर. लालबियाक्त्लुआंगी और थोरांग से शांति बिकास चकमा सहित 12 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है।

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मिजोरम और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी। समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा शामिल हैं। मिजोरम के 40 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भगवा पार्टी ने उम्मीदवारों की यह पहली लिस्ट जारी की है।


भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को मिजोरम के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री यांथुंगो पाटन मिजोरम चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारियों के रूप में काम करेंगे।

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। छत्तीसगढ़ के लिए भी BJP ने बुधवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में केवल एक प्रत्याशी का नाम जारी किया गया है। इस लिस्ट में पंडरिया विधानसभा सीट से भावना बोहरा को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें- CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, पंडरिया सीट से भावना बोहरा को मैदान में उतारा

अब छत्तीसगढ़ में भगवा पार्टी के सिर्फ 4 नाम बचे हैं, जिसका ऐलान एक दो दिन में हो सकता है। BJP ने प्रदेश में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पिछले सप्ताह 64 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।