Mizoram Election 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव (Mizoram Assembly Election 2023) से पहले कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पूर्वोत्तर राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान की शरुआत कर दी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की ही तर्ज पर राहुल ने यहां भी जनता से कई बड़े वादे किए हैं। लुंगलेई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने मिजोरम में LPG सिलेंडर के दाम कम करने और सभी बुजुर्ग नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन देने का वादा किया।
