Get App

New Odisha CM: कौन बनेगा ओडिशा का मुख्यमंत्री? इन BJP नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे

New Odisha Chief Minister: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीट जीत कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि बीजद को 51 और कांग्रेस को 14 सीट मिली हैं। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक और तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं

Akhileshअपडेटेड Jun 08, 2024 पर 9:50 PM
New Odisha CM: कौन बनेगा ओडिशा का मुख्यमंत्री? इन BJP नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
New Odisha Chief Minister: ओडिशा के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 10 जून को भुवनेश्वर में होगा

New Odisha Chief Minister: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनावों के साथ ओडिशा की 147-सदस्यीय विधानसभा में भी 78 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। बीजेपी ने 5 बार के मुख्यमंत्री रहे BJD प्रमुख नवीन पटनायक की सत्ता पलट दी है। साल 2000 से ओडिशा में सत्ता में रही BJD इस बार महज 51 सीटों पर सिमट कर रह गई है। जबकि कांग्रेस ने 14 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर तीसरे नंबर पर है। ओडिशा में सत्ता में आने से बीजेपी को लगभग उतना ही आश्चर्य हुआ है, जितना कि राज्य के मीडिया को। अब राजनीतिक गलियारों में दांव इस बात पर लग रहा है कि बीजेपी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में किसे नियुक्त करेगी।

बीजेपी कई बार ऐसे नाम सामने ला चुकी है, जिन्हें गूगल पर ढूंढना पड़ता है। जैसे नायब सिंह सैनी ओबीसी और RSS पृष्ठभूमि वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। मोहन यादव को अचानक से मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। वे ओबीसी समुदाय से हैं और उनकी आरएसएस पृष्ठभूमि मजबूत है। इसके अलावा भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद संभाला।

नए मुख्यमंत्री को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं जिन नामों की चर्चा है उनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता सांरगी और बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी, जुएल ओराम सहित अन्य शामिल हैं।

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी कयासों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बुधवार को कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड एक या दो दिन में इस बारे में फैसला ले लेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें