Get App

राजस्थान में PM मोदी का नया दांव, बोले- राजेश पायलट की 'खुन्नस' उनके बेटे सचिन पायलट से निकाल रही कांग्रेस

राजस्थान के चुनावी दौरे पर आए मोदी ने बुधवार को सागवाड़ा (डूंगरपुर) और कोटड़ी (भीलवाड़ा) में सभाओं को संबोधित किया। कोटड़ी में उन्होंने कांग्रेस को 'परिवारवादी' बताते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आप लोगों को कांग्रेस का इतिहास मालूम है। अगर कोई भी कांग्रेस में सच बोले और सच बोलने के कारण इस परिवार को अगर थोड़ी सी भी असुविधा हो जाए। कांग्रेस के इस परिवार को थोड़ा सा भी अगर चुभ जाए, तो मान लेना कि उसकी राजनीति तो गड्ढे में गई।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2023 पर 7:21 PM
राजस्थान में PM मोदी का नया दांव, बोले- राजेश पायलट की 'खुन्नस' उनके बेटे सचिन पायलट से निकाल रही कांग्रेस
राजस्थान में PM मोदी का नया दांव, बोले- राजेश पायलट की 'खुन्नस' उनके बेटे सचिन पायलट से निकाल रही कांग्रेस

Rajasthan Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कांग्रेस (Congress) पर परिवारवादी राजनीति करने का बुधवार को आरोप लगाते हुए तंज कसा कि इस पार्टी में जो भी नेता सच बोलता है, उसकी राजनीति 'गड्ढे' में चली जाती है। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी राजेश पायलट (Rajesh Pilot) से अपनी ‘‘खुन्नस’’ उनके बेटे सचिन पायलट (Sachin Pilot) से निकाल रही है।

राजस्थान के चुनावी दौरे पर आए मोदी ने बुधवार को सागवाड़ा (डूंगरपुर) और कोटड़ी (भीलवाड़ा) में सभाओं को संबोधित किया। कोटड़ी में उन्होंने कांग्रेस को 'परिवारवादी' बताते हुए निशाना साधा।

उन्होंने कहा, "आप लोगों को कांग्रेस का इतिहास मालूम है। अगर कोई भी कांग्रेस में सच बोले और सच बोलने के कारण इस परिवार को अगर थोड़ी सी भी असुविधा हो जाए। कांग्रेस के इस परिवार को थोड़ा सा भी अगर चुभ जाए, तो मान लेना कि उसकी राजनीति तो गड्ढे में गई।"

मोदी ने कहा, "पूरे कांग्रेस में जिस-जिस ने इस परिवार के सामने कुछ भी कहा, कुछ भी बोला वो मरा समझो।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें