Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए अब 23 नवंबर की जगह 25 नवंबर को राजस्थान में मतदान होगा। 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव करने का फैसला किया। नए कार्यक्रम के मुताबिक, मतदान 23 नवंबर की बजाय 25 नवंबर (शनिवार) को होगा।
