Rajasthan Polls: 'कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को रन आउट करने में लगे हैं', पीएम मोदी ने क्रिकेट की भाषा में कांग्रेस पर साधा निशाना

Rajasthan Polls: पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा, "जब इनकी टीम ही इतनी खराब है… ये क्या रन बनायेंगे और आपका क्या काम करेंगे। आप BJP (भारतीय जनता पार्टी) को चुनेंगे, तो हम राजस्थान में भ्रष्टाचारियों की टीम को आउट कर देंगे। BJP विकास का स्कोर तेजी से बनाएगी और जीत राजस्थान की होगी, जीत राजस्थान के भविष्य की होगी, जीत राजस्थान की माताओं-बहनों, युवाओं और किसानों की होगी।"

अपडेटेड Nov 19, 2023 पर 4:18 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Polls: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 5 साल एक-दूसरे को रन आउट करने में बीत गए

Rajasthan Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Rajasthan) ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए रविवार को कहा कि इसके पांच साल एक दूसरे को 'रन आउट' करने में बीते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस और विकास को एक दूसरे का दुश्मन बताते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति की रक्षा के लिए कांग्रेस सरकार को हटाना बहुत जरूरी है। पीएम मोदी चुरू के तारानगर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा पीएम मोदी ने राजस्थान के झुंझनू में भी एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

देश में क्रिकेट विश्वकप को लेकर जुनून का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच साल एक दूसरे को रन आउट करने में बीत गए। जो बचे हैं वो महिलाओं और अन्य मुद्दों पर गलत बयान देकर हिट विकेट किए जा रहे हैं और बाकी जो है वो पैसे लेकर, रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं और कुछ काम नहीं करते।

पीएम मोदी ने कहा, "...क्रिकेट में बैट्समैन आता है और अपनी टीम के लिए रन बनाता है लेकिन कांग्रेस वालों में ऐसा झगड़ा है कि रन बनाना तो दूर, ये लोग एक-दूसरे को रन आउट करने में लगे हैं। कांग्रेस सरकार के 5 साल एक-दूसरे को रन आउट करने में बीत गए। जो बचे हैं वो महिलाओं और अन्य मुद्दों पर गलत बयान देकर हिट विकेट हुए जा रहे हैं और बाकी जो हैं वो पैसे लेकर, रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं और कुछ काम नहीं करते।"


पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा, "जब इनकी टीम ही इतनी खराब है… ये क्या रन बनाएंगे और आपका क्या काम करेंगे। आप BJP (भारतीय जनता पार्टी) को चुनेंगे, तो हम राजस्थान में भ्रष्टाचारियों की टीम को आउट कर देंगे। BJP विकास का स्कोर तेजी से बनाएगी और जीत राजस्थान की होगी, जीत राजस्थान के भविष्य की होगी, जीत राजस्थान की माताओं-बहनों, युवाओं और किसानों की होगी।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार से जितना बचकर रहें, राजस्थान को जितना बचाकर रखें उतना ही आपका भविष्य सुनिश्चित है क्योंकि कांग्रेस और विकास, एक दूसरे के दुश्मन थे और दुश्मन रहेंगे। उन्होंने पेट्रोल के दाम को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के कुशासन के कारण यहां महंगाई व बेरोजगारी भी बेलगाम हो गई है। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Poll: राजस्‍थान में दर्दनाक सड़क हादसा, PM मोदी की रैली के लिए जा रहे 6 पुलिसकर्मियों की मौत

झुंझुनू में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "एक सार्वजनिक संबोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माना कि उनके विधायकों और उम्मीदवारों ने पिछले 5 साल में कोई काम नहीं किया...ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान में जादूगर और बाजीगर का खेल चल रहा था। जादूगर कुर्सी बचाने में व्यस्त थे और बाजीगर कुर्सी गिराने में लगे थे...जिस कांग्रेस ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया, क्या उन्हें यहां सत्ता में वापस आना चाहिए?"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।