Get App

Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री गहलोत ने सरदारपुरा से दाखिल किया नामांकन, जीत का किया दावा

Rajasthan Election 2023: नामांकन भरने के बाद अशोक गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि केरल में 76 साल तक लगातार सरकार बदलती थी। सिर्फ कोरोना के मैनेजमेंट के कारण वहां की जनता ने सरकार रिपीट कर दी। हमारा कोरोना का मैनेजमेंट शानदार और बेहतर था। WHO ने भी तारीफ की थी। फिर हम क्यों नहीं उम्मीद करें कि हमारी सरकार (राजस्थान में) रिपीट होगी।

Akhileshअपडेटेड Nov 06, 2023 पर 2:43 PM
Rajasthan Election 2023: मुख्यमंत्री गहलोत ने सरदारपुरा से दाखिल किया नामांकन, जीत का किया दावा
Rajasthan Election 2023: साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें यहां से 63 फीसदी वोट मिले थे

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोमवार को जोधपुर की सरदारपुरा सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। पर्चा भरने के बाद सीएम जोधपुर के राजकीय उम्मेद स्टेडियम में चुनावी रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस सीट से 1999 से अशोक गहलोत लगातार जीतते आए हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 63 फीसदी वोट मिले थे।

नामांकन दाखिल करने से पहले गहलोत ने अपनी बड़ी बहन विमला देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। नामांकन दाखिल करने के दौरान गहलोत की पत्नी और उनके पुत्र साथ थे। कांग्रेस की ओर से आज उम्मेद सिंह स्टेडियम में जनसभा रखी गई है जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी भाग लेंगे।

नामांकन भरने के बाद अशोक गहलोत ने पत्रकारों से कहा कि केरल में 76 साल तक लगातार सरकार बदलती थी। सिर्फ कोरोना के मैनेजमेंट के कारण वहां की जनता ने सरकार रिपीट कर दी। हमारा कोरोना का मैनेजमेंट शानदार और बेहतर था। WHO ने भी तारीफ की थी। फिर हम क्यों नहीं उम्मीद करें कि हमारी सरकार (राजस्थान में) रिपीट होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें