Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 22 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम आरआर तिवारी (RR Tiwari) का है, जिन्हें राज्य के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) के स्थान पर हवा महल विधानसभा क्षेत्र (Hawa Mahal constituency in Jaipur) से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट के अनुसार, जयपुर की हवा महल विधानसभा सीट से तिवाड़ी को टिकट दिया गया है। वह पार्टी की जयपुर शहर इकाई के अध्यक्ष हैं। महेश जोशी इस सीट से मौजूदा विधायक हैं।
