Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) से कुछ हफ्ते पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन यह पद उन्हें छोड़ नहीं रहा है और शायद छोड़ेगा भी नहीं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस (Congress) अलाकमान का जो भी फैसला होगा, वह सबको स्वीकार होगा।
